जिला प्रशासन की खुलेआम उड़ा रहे धज्जियां, लाइसेंस तो मिला नहीं लेकिन महानगर में खुलेआम बेच रहे पटाखे

They are openly flouting the district administration, not getting a license but selling firecrackers openly in the metropolis.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : महानगर के बाजार जैसे इलाकों में पटाखों की खुलेआम बिक्री हो रही है। फुलझड़ी से लेकर स्काईशॉट तक हर तरह के पटाखे मिल रहे हैं।आप को बता दें कि जिला प्रशासन की तरफ से पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस देने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है, लेकिन महानगर के कई इलाकों में उसके पहले ही पटाखों की खुलेआम बिक्री शुरू हो गई है।

इलाके के में बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में भी जगह-जगह सभी तरह के पटाखों की दुकानें सज गई हैं। कहीं खुलेआम दुकानों पर पटाखे मिल रहे हैं, तो कहीं गुपचुप तरीके से ग्राहक को दुकान के अंदर बुलाकर अलग-अलग तरह के पटाखे दिखाए जा रहे हैं। यह नियमों का उल्लंघन तो है ही, सुरक्षा के लिहाज से भी काफी खतरनाक है।IMG 20260922 WA0387इस मामले को लेकर जब थाना तीन प्रभारी जगदीश लाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मानयोग पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, एडीसीपी मुख्तयार राय के आदेश को अनुसार गैर कानूनी पटाखा कारोबारी पर कानूनी करवाई की जाएगी बिना जरूरी लाइसेंस के पटाखों की बिक्री या नियमों के विरुद्ध भंडारण पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.पुलिस प्रशासन ने पटाखा कारोबारियों से नियमों का पालन करने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि त्योहारों के दौरान बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page