जालंधर में हजारों भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर सुना प्रधानमंत्री मोदी का 140वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम

In Jalandhar, thousands of BJP leaders and workers listened to the 140th episode of Prime Minister Modi's 'Mann Ki Baat' at their respective booths.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 140वें एपिसोड को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिले के वेस्ट, नॉर्थ और सेंट्रल विधानसभा क्षेत्रों में अपने-अपने बूथों पर सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर विभिन्न इलाकों में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि जालंधर भाजपा ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता दर्ज करवाई और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की।IMG 20261129 WA0614

अशोक सरीन हिक्की ने अपने निवास स्थान सेंट्रल टाउन में अपने बूथ के नौजवानों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। जालंधर भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं हरियाणा के पूर्व विधायक असीम गोयल ने परागपुर में, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने जेल चौक में, पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर ने अपने निवास स्थान पर, भाजपा नेता दिनेश ढल्ल ने ढल्ल मोहल्ला स्थित अपने कार्यालय में तथा पूर्व विधायक केडी भंडारी ने ग्रेटर कैलाश में कार्यक्रम सुना।

इसी प्रकार जिला भाजपा महामंत्री देविंदर भारद्वाज ने नॉर्थ विधानसभा के भगत सिंह कॉलोनी में तथा जिला भाजपा महामंत्री दीपक तेलू ने आबादपुरा इलाके में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम सुना।IMG 20261129 WA0616

जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, समाज के प्रेरणादायक लोगों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को देशवासियों तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम में सहभागिता की और पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर सामूहिक आयोजन किए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

जालंधर भाजपा चुनाव प्रभारी एवं हरियाणा के पूर्व विधायक असीम गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के नागरिकों को समाज, राष्ट्र निर्माण, नवाचार, जनसेवा और प्रेरणादायक कार्यों से जोड़ने का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम सुनने के लिए आयोजन किए, जो संगठनात्मक सक्रियता और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी प्रकार जनसंपर्क एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page