दिल्ली के बाद अब पंजाब को लूट रहे अरविंद केजरीवाल का दोहरा चेहरा बेनकाब : लक्की बिंद्रा

After Delhi, Arvind Kejriwal's double standards are now exposed as he plunders Punjab: Lucky Bindra

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के नवीनीकरण पर हुए भारी खर्च को लेकर जिला शहरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सतिंदर पाल सिंह लक्की बिंद्रा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में सत्ता के दौरान सादगी और ईमानदारी का दावा करने वाले केजरीवाल का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है और दिल्ली के बाद पंजाब में भी जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है।

लक्की बिंद्रा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले केजरीवाल सरकारी बंगला नहीं लेने, वैगनआर कार में सफर करने और वीआईपी संस्कृति खत्म करने की बातें करते थे। लेकिन उनके आवास की तस्वीरें और वहां किए गए खर्च के आंकड़े इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

लक्की बिंद्रा ने कहा कि जो नेता कभी आम आदमी की सादगी और ईमानदारी की दुहाई देकर सत्ता में आए थे, उनके सरकारी आवास पर हुए खर्च के आंकड़े अब चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता भी सरकार के कामकाज और सरकारी खजाने के इस्तेमाल का हिसाब मांग रही है

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page