युवा जोश और अनुभवी नेतृत्व के समन्वय से चंदन रखेजा ने बनाई रामा मंडी मंडल की नई टीम

By combining youthful energy with experienced leadership, Chandan Rakheja has formed the new team for the Rama Mandi division.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  भारतीय जनता पार्टी जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामा मंडी मंडल के अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने आज जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में अपनी नई मंडल टीम एवं कार्यकारिणी की घोषणा की।
आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इंजी. चंदन रखेजा ने संगठनात्मक अनुभव, कार्यक्षमता और युवा जोश का बेहतरीन समन्वय स्थापित करते हुए नई टीम का गठन किया है। इस टीम में जहां पार्टी के अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं अनेक नए चेहरों को भी संगठन में कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर गुरविंदर मुल्तानी, शाम लाल हंस, हेमराज, परमजीत कुमार, राजीव ठाकुर, प्रेम कुमार एवं मनजीत सिंह मीता को नियुक्त किया गया है। वहीं वरिष्ठ एवं अनुभवी एडवोकेट पुरुषोत्तम कपूर और जय प्रकाश पांडे को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंडल सचिवों के रूप में गुरमीत सिंह रोडा, ललित शर्मा, बलवीर सिंह पठानिया, नरेश पाल, वेद प्रकाश (बबलू), सुरिंदर पाल टिम्सी एवं अमित यादव को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त बैंक से सेवानिवृत्त अनुभवी कार्यकर्ता प्रकाश चंद को कोषाध्यक्ष तथा युवा रोहित कुमार को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों का भी किया गया गठन

संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की भी नियुक्तियां की गई हैं। इनमें इंदु बाला को महिला मोर्चा, राज कुमार यादव को ओबीसी मोर्चा, शुभम गिल को युवा मोर्चा, अनिल लगाह को एससी मोर्चा, गोवर्धन लाल को पूर्वांचल प्रकोष्ठ, संदीप पठानिया को आईटी सेल तथा अमन सुदेरा को सोशल मीडिया सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इसके साथ ही पवन कुमार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम का संयोजक तथा सुरिंदर कुमार भारती जी को प्रचार-प्रसार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंडल कार्यकारिणी में इन सदस्यों को मिली जगह

मंडल की कार्यकारिणी के सदस्यों में राम लखन, उदय राज तिवारी, मोहित शर्मा, योगी शर्मा, कुलदीप सिंह, रघुवीर जी, मोहित कथूरिया, करण शर्मा, मैनेजर सिंह, हरदीप सिंह, अमित मित्तल, भूपिंदर सिंह, मंजीत जीता, एवं मनोज जी को शामिल किया गया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं पुनीत शुक्ला, डॉ. राकेश रखेजा, अरुण खुराना, बिशन दास, कमलजीत सिंह फ्लोरा, डॉ. दिनेश शर्मा एवं राकेश कौल को विशेष आमंत्रित वरिष्ठ सदस्य (Special Invitee Veteran Members) के रूप में सम्मानपूर्वक टीम में स्थान दिया गया है।

इस अवसर पर इंजी. चंदन रखेजा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नई टीम में युवा शक्ति और अनुभवी कार्यकर्ताओं का संतुलित समावेश किया गया है, ताकि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जा सके। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे आपसी तालमेल, समर्पण और अनुशासन के साथ पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का विधायक विजयी बनाना हम सभी का सामूहिक लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा एवं एकजुटता के साथ संगठन की मजबूती हेतु कार्य करना होगा।

इंजी. चंदन रखेजा ने विश्वास जताया कि नई टीम वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से रामा मंडी मंडल में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page