जालंधर : बूटा मंडी इलाके में दिन दहाड़े व्यक्ति का छुरी मारकर कत्ल*

Jalandhar: Man stabbed to death in broad daylight in Buta Mandi area

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

बूटा मंडी में दिन दहाड़े व्यक्ति का छुरी मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान सतपाल के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिवार ने बताया कि हमलावरों की पहचान अजय क्लेर और अमरजीत क्लेर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहाकि उसके सांडू के बेटे को किसी ने हमला किया। घटना के दौरान उसके गले पर तीखी चीज से हमला किया गया था। ऐसे में उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की सिटी स्कैन में सामने आया है कि मरीज की हालत गंभीर है और उसकी सांस की नस को नुकसान पहुंचा है।

जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा दूसरे अस्पताल में रैफर करने के लिए कह दिया गया। ऐसे में सतपाल घर जा रहे थे और उस पर अजय ने छुरी से हमला कर दिया। व्यक्ति ने कहा कि इलाका निवासियों को भी पता है कि अजय नशे का आदी है। व्यक्ति ने कहाकि एक नौजवान की पहले से हालत गंभीर है और ईधर सतपाल का कत्ल कर दिया गया। पता चला है कि अजय कई लोगों पर पहले भी हमले कर चुका है।

ऐसे में नशेड़ी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही और उसे खुला क्यों छोड़ा हुआ है। व्यक्ति ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक के बेटे रोहन प्रीत ने कहा कि पिता उसके साथ ही एक्टिवा से घर जा रहे थे। इस दौरान जब उसने यू टर्न लिया तो शरारती अनंसर अजय ने पिता पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

जिसके बाद उसने मौके पर शोर मचाया, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। ऐसे में पिता के गर्दन सहित शरीर के कई जगह पर वार किए गए। घटना में पिता की मौत हो गई। पिता की अजय के साथ कोई रंजिश नहीं है। अजय वेल्डिंग का बूटा मंडी में काम करता है। घटना की सूचना लोगों द्वारा थाना 6 की पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पुलिस देरी से पहुंची। पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना 6 के प्रभारी रवि ने कहा कि छुरी बरामद कर ली गई है। वहीं शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के बेटे के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page