नकोदर पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और विदेश पिस्तौलों सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Nakodar police have arrested the accused along with a large quantity of heroin and foreign-made pistols.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : नकोदर पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और विदेश पिस्तौलों सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में एनआरआई सहित 3 अन्य दोषियों को नामजद किया गया है। प्रैस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसएपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि आरोपी की महिंद्रा बलेरो गाड़ी की (PB-08-FX-7328) तलाशी ली गई तो गाड़ी से 2 किलो हेरोइन, 4 विदेशी पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी एनआरआई नवजोत सिंह गैरी पुत्र विजय कुमार नवां पिंड काला सिंघा का रहने वाला है। इसी के साथ नामजद किए गए 2 दोषियों की पहचान मनजोतवीर सिंह पुत्र करमजीत सिंह उर्फ काला, निवासी चक्क वेंडल, थाना सदर नकोदर और सौरव पुत्र जसविंदर राम, निवासी सहिम, थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। दरअसल, बीते दिन गांव में गाड़ी टकराने के एक मामूली झगड़े से शुरू हुआ। जब लोग बीच-बचाव करने आए तो बोलेरो सवार युवक प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ निवासी गांव अवाण चाहारमी ने रोब जमाने के लिए रिवॉल्वर निकाल ली।IMG 20261127 WA0399

छीना-झपटी और हड़बड़ाहट में पहली रिवॉल्वर उसके हाथ से नीचे गिर गई, जिसपर उसने दूसरी निकाल ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी से 2 किलो हेरोइन और 4 विदेशी पिस्तौल बरामद किए। आरोपी से पूछताछ के बाद 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने दर्ज एफआईआर में बताया कि पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी के दौरान तस्कर को दबोचा, जबकि चर्चा है कि गांव निवासियों ने तस्कर को दबोच कर पुलिस के हवाले किया।

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने आरोपी प्रभदीप से पूछताछ की तो पूछताछ के दौरान 3 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और आरोपियों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों ने हवेली में हेरोइन की खेप छिपाकर रखी हुई थी और नशे को छिपाने के लिए लकड़ियों का बालन रखा हुआ था। एनआरआई ने आगे 3 अन्य आरोपियों को नशे की खेप की सप्लाई में लगाया हुआ था। आरोपियों से आगे पूछताछ की जाएगी। वहीं प्रभदीप कुंवारा है और उस पर आर्म्स एक्ट केस पहले से दर्ज है। आरोपी की सफेद रंग की महिंद्रा बलेरो गाड़ी की (PB-08-FX-7328) तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के नीचे से 2 काले रंग के ग्लॉक पिस्तौल (मैगजीन सहित) और एक मैगजीन से 5 कारतूस मिले। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और नशे के कारोबार से बनाई गई संपत्ति कानून के अनुसार जब्त की गई

पिछली सीटों के बीच जिप लगी जगह से 2 मेड इन चाइना पिस्तौल (मैगजीन सहित), डैशबोर्ड से 2 अतिरिक्त खाली मैगजीन, ड्राइवर सीट के पिछले कवर से एक टैब और डैशबोर्ड व अगली सीट के पैरों वाली जगह से लिफाफे में 2 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर, नकोदर में NDPS एक्ट की धाराओं 21, 61 और 85, तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54 और 59 के तहत केस नंबर 342 (दिनांक 26-11-2026) दर्ज किया गया है। बाद में, इस मामले में NDPS एक्ट की धाराएं 21 (c) और 29, तथा आर्म्स एक्ट की धाराएं 25 (1) (b) (a), 25(6) और 25 (8) भी जोड़ दी गई हैं। जालंधर कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले पुलिस स्टेशन सदर में, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला (केस नंबर 63, दिनांक 03-04-2024) पहले से ही दर्ज है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page