

जालंधर : जिला शहरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सतिंदर पाल लक्की बिंद्रा ने मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर झोटा की खुलेआम की गई हत्या को कड़े शब्दों में निंदा की है। परमिंदर सिंह झोटा की हत्या से उन लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए हैं, जो नशा तस्करी के खिलाफ आवाज उठाते हैं और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है। जबकि बहुचर्चित ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान महज दिखावा है और पूरी तरह विफल रहा है। हाल की घटनाओं ने उजागर कर दिया है कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पंजाब को लूटने और अपने फायदे के लिए राज्य के संसाधनों को खत्म करने में पूरी तरह जुटी हुई है। राज्य में बिगड़ती स्थिति पर उसका बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। सरकार की इस आपराधिक लापरवाही के कारण पंजाब के लोग हर दिन परेशानियां झेल रहे हैं। इस जंगलराज का अंत होना चाहिए।
लक्की बिंद्रा ने कहा कि भगवंत मान, पंजाबियों पर रहम कीजिए, इस्तीफा दीजिए और पंजाब को इस सरकार से मुक्ति दिलाइए। उन्होंने समूह पंजाबियों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि इस सरकार से इस्तीफे की मांग कीजिए।