

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी की नई टीम के गठन के उपरांत आज भाजपा जिला कार्यालय, शीतला मंदिर में जिला अध्यक्ष श्री अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों ने भाग लिया।
जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को आपसी तालमेल, अनुशासन और समर्पण के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई टीम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाना, आम जनता की समस्याओं को सुनना तथा पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना संगठनात्मक कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इस बैठक में उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी, मुनीष विज, मीनू शर्मा, सुनील मोंटू, गौतम कुकरेजा एवं गोल्डी भाटिया।
महासचिव दीपक तेलु, दविंदर भारद्वाज एवं योगेश धीर।
सचिव अमित भाटिया, अश्वनी अटवाल, सन्नी शर्मा, तरसेम थापा, शालू एवं हिमांशु खजांची।
अन्य पदाधिकारी: राजेश मल्होत्रा, बृजमोहन गुप्ता, कार्यालय सचिव जी.के. सोनी, अनुज शारदा, मोहिंदर भगत, प्रेस सचिव ब्रजेश कुमार तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष साहिल शर्मा।
विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष महिला मोर्चा अध्यक्ष शैली खन्ना, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश वर्मा तथा एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा मिनिया एवं संजीव शर्मा।
इसके अतिरिक्त गुरप्रीत विक्की, संदीप कुमार, राजिंदर सिंह, राजीव भगत, प्रमोद कश्यप, पंकज खन्ना, अश्वनी भगत, योगेश मल्होत्रा, विष्णु जोशी, जसवीर सिंह, अनिल शर्मा, गगन बेदी, जॉली बेदी, दिनेश खन्ना, वरुण नागपाल, सोनू हंस, वरुण तनेजा, कमल भगत एवं कुलदीप भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।