प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

State Vice President Rakesh Rathore congratulated and wished the newly appointed district officials.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने भाजपा जालंधर शहरी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर उन्होंने अपने निवास स्थान पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, जिला मोर्चा एवं सेल कोऑर्डिनेटर संजीव शर्मा मनी,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल शर्मा को चुनरी पहनाकर सम्मानित किया तथा उनका मुंह मीठा करवाकर नई जिम्मेदारियां मिलने पर खुशी व्यक्त की।

राकेश राठौर ने कहा कि संगठन में पद मिलना सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।

राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत टीम भावना में निहित है। नई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी अपने अनुभव, मेहनत और सक्रियता से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वे जनसेवा और पार्टी के कार्यों को प्राथमिकता दें।इस अवसर पर नीरज गुप्ता जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा सूर्य मिश्रा, वरुण दुबे, विशाल, अभि,भट्टी, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page