वार्ड-80 में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क व सीवरेज कार्य जारी

Development work picks up pace in Ward 80, road and sewerage work continues in the industrial area

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  वार्ड नंबर-80 के इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं सीवरेज से जुड़े कार्य चल रहे हैं। इसी कड़ी में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड-80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचकर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि वार्डवासियों से किया गया वादा लगातार पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड नंबर-80 को एक स्मार्ट वार्ड के रूप में विकसित करना है। वार्ड में सड़क, सीवरेज, पानी, स्ट्रीट लाइट सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में हो रहे विकास कार्यों को देखकर उन्हें खुशी हो रही है।

अश्वनी अग्रवाल ने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं जालंधर के मेयर विनीत धीर का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार एवं नगर निगम के सहयोग से वार्ड में विकास की गति को और तेज किया जा रहा है।इंडस्ट्रियल एरिया के स्थानीय निवासियों ने चल रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए अश्वनी अग्रवाल द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे कार्यों की सराहना की।

अश्वनी अग्रवाल ने मौके पर MCJ के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार करवाया जाए।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page