भाजपा जालंधर शहरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

BJP Jalandhar Urban held an important meeting regarding the preparations for Pandit Deendayal Upadhyay Training Camp

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी)द्वारा 6 एवं 7 जून को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रामा मंडी में आयोजित किए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संचालन समिति के सदस्यों की कार्यक्रम के रूपरेखा की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। मौके पर इस प्रशिक्षण शिवर के प्रमुख भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कोर कमेटी के मेंबर जीवन गुप्ता एवं सह प्रमुख प्रदेश सचिव मीनू सेठी मुख्य रूप से उपस्थित हुए

बैठक के दौरान प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, कार्य विभाजन तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य जीवन गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और यह प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य कर रहा है और यह शिविर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।सुशील शर्मा ने संचालन समिति के सभी सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में शिविर में आने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के स्वागत, बैठने की व्यवस्था, भोजन, पंजीकरण, मंच संचालन तथा अन्य प्रबंधों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे जिसमें इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संचालन समिति के प्रमुख अशोक सरीन हिक्की,सह प्रमुख दविंदर भारद्वाज,मनीष विज,अतिथि संपर्क समिति ,सुभाष सूद,रवि महेंदरू,आवास समिति के प्रमुखअमरजीत सिंह गोल्डी,सह-प्रमुख अमित भाटिया,शाम शर्मा,भोजनालय प्रमुख अश्वनी भंडारी सह-प्रमुख पार्षद कंवर सरताज,एडवोकेट डिंपी लुभाना,मंच संचालन प्रमुख दविंदर कालिया,सह-प्रमुख बृजेश शर्मा,प्रमोद कश्यप,नियंत्रक समिति प्रमुख पुनीत शुक्ला (सिवल मेंबर कैंट बोर्ड जालंधर कैंट),सह-प्रमुख दर्शन लाल भगत,श्रीमती शालू,पंजीकरण समिति प्रमुख भूपेन्द्र कुमार,सह-प्रमुख गोपाल कृष्ण सोनी,योगेश मल्होत्रा,दीपाली बागड़िया,अनिल शर्मा,विकास कैथ,प्रचार मीडिया विभाग प्रमुख अमित भाटिया,सह-प्रमुख दिनेश मल्होत्रा,उमेश बतरा,प्रदर्शनी प्रमुख राजेश कपूर,सह-प्रमुख राजेश मल्होत्रा (आर.के),सन्नी शर्मा,परिसर सज्जा सह-प्रमुख संजीव मनी,पंकज जुल्का,सूर्या मिश्रा,सुरक्षा विभाग प्रमुख ललित बब्बू,सह-प्रमुख मनीष बल,अजय ठाकुर,सोनू चौहान,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख,राजीव ढींगरा, आदि कार्यकर्ताओ को अलग-अलग विभागों कि जिम्मेवारी दी गई।इस बैठक मे जिन भाजपा कार्यकर्ताओ की ड्यूटी लगाई गई वो सब उपस्थित रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page