कमिश्नरेट पुलिस जालंधर : 05 पिस्टल,32 बोर, 09 मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस सहित 03 आरोपी काबू

Commissionerate Police Jalandhar: 03 accused arrested with 05 pistols, 32 bore, 09 magazines and 22 live cartridges.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

Jalndhar : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की स्पेशल सेल टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 पिस्टल .32 बोर, 09 मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर IPS के दिशा-निर्देशों में की गई।

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि DCP इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों PPS, ADCP इन्वेस्टिगेशन जयंत पुरी IPS और ACP डिटेक्टिव अमरबीर सिंह PPS की निगरानी में स्पेशल सेल इंचार्ज SI मनजिंदर सिंह की टीम 25 मई को जालंधर बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पासपोर्ट कार्यालय रोड पर एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर काबू कर लिया गया।IMG 20260529 WA0401

पूछताछ में आरोपी की पहचान मनजोत सिंह निवासी गांव धेसियां, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल .32 बोर और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-6 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर संदीप सिंह और अमनदीप सिंह उर्फ अमन को भी 28 मई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, अमनदीप की निशानदेही पर गांव भैणी पसवाल के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 04 पिस्टल .32 बोर, 08 मैगजीन और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में कुल 05 पिस्टल, 09 मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और मामले में अन्य खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page