स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत, विकास पर लगी जनता की मुहर: अश्वनी अग्रवाल

Aam Aadmi Party's landslide victory in local body elections, people's approval for development: Ashwani Agarwal

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने पंजाब में हुए नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को बधाई दी है।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि चुनाव परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ा है। यही कारण है कि स्थानीय निकाय चुनावों में भी मतदाताओं ने पार्टी के पक्ष में खुलकर समर्थन दिया।

अग्रवाल ने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी पंजाब में विकास की नई इबारत लिखेगी और लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी।उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों, परिषद सदस्यों और पार्टी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे तथा अपने-अपने क्षेत्रों के सम्पूर्ण विकास को प्राथमिकता देंगे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page