जालंधर ( एस के वर्मा ): अटारी बाजार के सराफा बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जज प्रधान सुनियारा को एक व्यक्ति ने आग लगा दी। इलाज के लिए बत्रा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर मजूदा दुकानदार ने बताया कि जज प्रधान किसी के राजीनामे को लेकर वहां पर गया हुआ था। जहां बगांली नामक व्यक्ति ने उस पर सराफे में इस्तेमाल किया जाने वाले नशील केमिकल फेंक कर आग लगा दी। इस हादसे में जज प्रधान बुरी तरह से झुलस गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत काफी गंभीर है। वहीं इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।आप को बता दें कि 1500 रुपए के सोने के गहने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा होना शुरू हो गया। जिसके बाद वहां पर कई लोग आग की चपेट में आ गए है। हालांकि अन्य लोगों का काफी बचाव रहा, लेकिन बताया जा रहा है कि जज प्रधान काफी प्रतिशत जल चुके है। जिन्हे उपचार के लिए बतरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जज प्रधान की हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं आग लगाने वाला उक्त व्यक्ति भी झुलस गया है। जिसके लोगों ने काबू कर लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थानां न:3 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।







