मानसा में नशा तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने फेल कानून-व्यवस्था पोल खोली: अशोक सरीन हिक्की

The murder of Parvinder Singh Jhotha, who raised his voice against drug trafficking in Mansa, exposed the failing law and order situation: Ashok Sarin Hikki

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : मानसा में सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की नशा बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के कारण सरेआम गोलियां मारकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर भाजपा जालंधर शहरी ने जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान का पुतला फूंककर घटना के प्रति रोष जताया और पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि **पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।** यदि नशे के खिलाफ संघर्ष करने वाले व्यक्ति को सरेआम गोलियां मार दी जाती हैं, तो यह प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशामुक्त पंजाब के दावे करती है, लेकिन नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना भी उतना ही जरूरी है।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि मानसा की घटना ने प्रदेशवासियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार को केवल घोषणाओं और दावों तक सीमित रहने के बजाय नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए, दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई हो और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था की जाए।

प्रदर्शन के उपरांत भाजपा जालंधर शहरी के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर, जालंधर के माध्यम से पंजाब के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार, नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।IMG 20261014 WA0655

प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता

इस प्रदर्शन में भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर, जालंधर के पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार रिंकू, पूर्व सदस्य सचिव कृष्ण देव भंडारी, प्रदेश सचिव अविनाश चंद्र कलेर, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह अमरी, दिनेश ढल्ल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, रमन पब्बी, रवि महेंद्रू, अनिल सच्चर, मनजीत सिंह टीटू, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, अमित सिंह संधा, रवि कुमार, तरविंदर सोई और अमित ढल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, अश्विनी भंडारी, भूपेंद्र कुमार, दविंदर भारद्वाज, शैली खन्ना, अनु शर्मा, शालू कुमारी, सुमन राणा, जिला सचिव श्याम शर्मा, अश्विनी अटवाल, गौरव महे, योगेश मल्होत्रा, बृजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनहर पाषाण, आर.के. मल्होत्रा, दिनेश महेंद्रू, तरुण छाबड़ा, संदीप कुमार, क्षितिज ढल, मनीष बल, प्रदीप खुल्लर, अजय ठाकुर, सोनू चौहान, ऋषि बहल, अश्विनी दीवान, हैप्पी, सुनील चोपड़ा, संजीव शर्मा मनी, साहिल शर्मा, यजीत हुरिया, नीरज गुप्ता, अजमेर सिंह बादल, महेंद्र भगत, प्रमोद कश्यप, डिंपी लुबना, गौरव राय, गोल्डी भाटिया, मिंटा कोछड़, सोनू हंस और दीपक बावा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में जवाबदेही तय करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page