जालंधर नॉर्थ हलके से चुनाव लड़ने की चर्चा में आए अश्वनी अग्रवाल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : वार्ड नंबर 80 से आम आदमी पार्टी के पार्षद एवं अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल के नॉर्थ विधानसभा हलके से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज होती जा रही हैं। राजनीतिक हलकों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि आम आदमी पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो नॉर्थ हलके में पार्टी की जीत की संभावनाएं काफी मजबूत हो सकती हैं।बताया जाता है कि अश्वनी अग्रवाल लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और पार्षद बनने से पहले ही नॉर्थ हलके के विभिन्न वार्डों में सक्रिय रूप से विकास कार्य करवाते रहे हैं। अपने निजी खर्च पर सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था करना, बरसात के मौसम में फॉगिंग के लिए मशीनें उपलब्ध करवाना और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है।इन्हीं प्रयासों के चलते कम समय में ही वह नॉर्थ हलके में एक लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं। राजनीति में आने से पहले भी वह सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं और लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं।पार्टी द्वारा जालंधर लोकसभा इंचार्ज बनाए जाने के बाद भी अश्वनी अग्रवाल लगातार पार्टी वर्करों का मनोबल बढ़ाते रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने गुजरात और हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी पार्टी के पक्ष में प्रचार किया और पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जनकल्याणकारी नीतियों का भी प्रचार-प्रसार किया।जब इस संबंध में अश्वनी अग्रवाल से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन पर भरोसा जताती है, तो वह जरूर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page