

चंडीगढ़ : पूर्व DIG तुलसी राम (IPS) और हलका गुरुहरसहाय से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार गुरजिंदरपाल सिंह शिव तिरपालके ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।
इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सरदार प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व मंत्री सरदार बलबीर सिंह सिद्धू सहित पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप ने उनका कांग्रेस परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया।