

जालंधर : माई हीरा मेट में वारदातों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। बेखौफ चोरों ने एक बार फिर दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों वारदातों को बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया आप को बता दें कि दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, चोर एक दुकान से करीब 1 हजार रुपए और दूसरी दुकान से लगभग 7 हजार रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक के हाथ में सब्बल दिखाई दे रहा है, जबकि उसका साथी दुकान का ताला तोड़ता नजर आ रहा है। फुटेज के अनुसार, एक आरोपी शटर को थोड़ा ऊपर उठाकर दुकान के अंदर दाखिल होता है, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहता है। कुछ देर बाद अंदर गया युवक नकदी लेकर बाहर निकल आता है। दुकानदारों के मुताबिक, आरोपी दो दिन पहले भी दुकान पर सामान लेने के बहाने आए थे। इसके अलावा चोरों ने बांसल नामक व्यक्ति की दुकान को भी निशाना बनाया।
व्यापारियों का कहना है कि माई हीरां गेट में पहले इस तरह चोरी की घटनाएं आम नहीं थीं, लेकिन पिछले एक महीने के दौरान करीब 6 से 7 दुकानों में चोरी हो चुकी है। दुकानदार कई बार पुलिस अधिकारियों से बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद उनका आरोप है कि अभी तक पिछली वारदातों का कोई ठोस खुलासा सामने नहीं आया है।
आप को पता होगा कि सब से पहले लुटेरे खिंगरा गेट आटा चक्की,और कुछ दिन बार माई हीरा गेट अट्टा चक्की की दुकान को फिर किरण बुक शॉप समेत कई अन्य दुकानों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
दुकानों में चोरी हो चुकी है। दुकानदार कई बार पुलिस अधिकारियों से बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद उनका आरोप है कि अभी तक पिछली वारदातों का कोई ठोस खुलासा सामने नहीं आया है।
दुकानदारों का कहना है कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल रहा, इसलिए इस बार उन्होंने शिकायत दर्ज करवाने में भी रुचि नहीं दिखाई।