विधायक हैनरी ने भगवान विश्वकर्मा जी के चरणों में शीश नवाया और क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना

MLA Henry bowed his head at the feet of Lord Vishwakarma ji and wished for happiness, prosperity and prosperity of the people of the area.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर जालंधर उत्तरी के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने क्षेत्र के फोकल पॉइंट,बेअंत सिंह पार्क,अमन नगर,संतोखपुरा आदि धार्मिक स्थलों और भगवान विश्वकर्मा मंदिरों में नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी के चरणों में शीश नवाया और क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली तथा तरक्की के लिए प्रार्थना की।

इस अफसर पर हैनरी ने कहा की यह पावन दिवस हमें मेहनत, ईमानदारी और अपने काम के प्रति समर्पण की भावना का संदेश देता है। उन्होंने कहा देश और समाज के निर्माण व प्रगति में हमारे मेहनतकश कारीगरों, शिल्पकारों, राजमिस्त्रियों और श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है, जो देश की तरक्की की असली रीढ़ हैं। विधायक ने भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना की कि वे क्षेत्र के सभी कामगारों और युवाओं को नई ऊंचाइयों को छूने के लिए कौशल, ज्ञान और तकनीकी शक्ति प्रदान करें ताकि सबके जीवन में समृद्धि आए। विभिन्न मंदिर कमेटियों द्वारा विधायक हैनरी का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

इस मोके पर फोकल पॉइंट कमेटी से राजकरण सिंह मरवाहा,कुलवीर सिंह मरवाहा,अमरवीर सिंह,जसमीत सिंह,कंवरजीत सिंह,अमन नगर मंदिर कमेटी से अरविंदर सिंह,लखवीर सिंह,नीलम सिंह,जतिंदर मार्शल,जगदेव सिंह,बलवंत सिंह ने विधायक हैनरी का भव्य स्वागत किया

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page