फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी के दौरान मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Mayor Vineet Dhir listened to the grievances of the people during Lok Milni in Friends Colony and Hargobind Nagar.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने फ्रेंड्स कॉलोनी और वार्ड नंबर 02 के हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी के दौरान क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं, जरूरतों और सुझावों को सुना तथा स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया।

फ्रेंड्स कॉलोनी में आयोजित लोक मिलनी के दौरान मेयर वनीत धीर ने फ्रेंड्स कॉलोनी रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों और स्थानीय निवासियों से बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों की जानकारी लेते हुए लोगों के सुझावों पर चर्चा की। इसके बाद हरगोबिंद नगर में भी उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा और उनके उचित समाधान के लिए विचार-विमर्श किया।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि लोक मिलनी का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए जरूरी प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों की भागीदारी और उनके सुझाव क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।IMG 20261019 WA0526

उन्होंने कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद बनाए रखने से जमीनी स्तर की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है। लोगों की सेवा, बुनियादी सुविधाओं में सुधार और शहर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोक मिलनी के दौरान लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर पंजाब एनर्जी जनरेशन लिमिटेड के वाइस चेयरमैन जिम्मी शेखर कालिया, पंजाब खादी बोर्ड के उप चेयरमैन पवन कुमार हंस, सोसायटी चेयरमैन कुलदीप संधर, प्रधान हरजीत सिंह बेदी, महासचिव संदीप जोशी के अलावा अन्य पदाधिकारी व आप नेता मौजूद रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page