रविश राज शर्मा ने सजाई ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ नवम नवरात्रे पर की शुरुआत

Ravish Raj Sharma launches 'Dukaan of Love in the Market of Hate' on Navami Navratri

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : कांग्रेस नेता और पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रविश राज शर्मा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान सजाने जा रहे हैं। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह की मंजूरी के बाद इस पहल की शुरुआत सोमवार को नवमी के पावन अवसर पर की। इसके तहत डीसी दफ्तर के सामने स्थित पुडा कॉम्प्लेक्स में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चाय का लंगर लगाया और चाय की चुस्कियों के साथ लोगों से संवाद किया।

रविश राज शर्मा ने बताया कि सोमवार को इस पहल की शुरुआत होने के बाद अब 25 अक्तूबर से हर रविवार को अपने क्षेत्र के किसी न किसी पार्क में जाकर मोहब्बत की दुकान सजाई जाएंगे। सुबह 6 बजे से 7 बजे तक चाय की चुस्कियों के साथ लोगों से दिल से दिल की बात होगी। इस दौरान लोगों के सुख-दुख साझा किए जाएंगे, उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और उनके सुझावों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला हर रविवार को अलग-अलग पार्कों में जारी रहेगा। जल्द ही वे लोगों के बीच उनके पार्क में पहुंचकर उनकी आवाज सुनेंगे।IMG 20261019 WA0491

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव और दूरी के लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। मोहब्बत और भाईचारे के संदेश के साथ समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोहब्बत की दुकान लगाने का मकसद केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि लोगों के दिलों से जुड़ना और उनके साथ आत्मीय संबंध बनाना है।

रविश राज शर्मा ने कहा कि चाय पर चर्चा के माध्यम से लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। उनकी समस्याओं, विचारों और सुझावों को गंभीरता से सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना समय की जरूरत है। मोहब्बत की दुकान इसी सोच के साथ शुरू की जा रही है, ताकि लोगों के बीच संवाद बढ़े और एक-दूसरे के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना मजबूत हो।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page