जालंधर नॉर्थ में AAP को बड़ा सियासी झटका! दिनेश ढल्ल की अगुवाई में दर्जनों नौजवानों ने थामा भाजपा का दामन

AAP suffers a major political setback in Jalandhar North! Dozens of young people, led by Dinesh Dhall, join the BJP.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब दिनेश ढल्ल के नेतृत्व में दर्जनों नौजवान आप कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की से विचार-विमर्श के बाद आयोजित इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, पूर्व जिला प्रधान सुशील शर्मा,जिला उपप्रधान मनीष विज, पार्षद अमित ढल्ल, पार्षद रवि कुमार,मंडल भाजपा प्रधान आशीष सहगल सहित अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं ने नौजवानों का पार्टी में स्वागत किया।IMG 20260926 WA0540

दिनेश ढल्ल का बयान: नौजवानों का भाजपा से जुड़ना पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण

दिनेश ढल्ल ने कहा कि जालंधर नॉर्थ में नौजवानों का भाजपा के साथ जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि युवा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, भाजपा की विकासवादी सोच और मजबूत नेतृत्व से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार से निराश होकर नौजवान अब भाजपा को पंजाब के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि पंजाब में सुरक्षा, विकास, रोजगार और बेहतर भविष्य का वातावरण तैयार करना है। दिनेश ढल्ल ने विश्वास जताया कि नौजवानों के सहयोग से जालंधर नॉर्थ में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाले समय में पार्टी की जनसमर्थन में लगातार वृद्धि होगी।images 2026 09 24T203318.189

के.डी. भंडारी का बयान: नौजवानों का विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

पूर्व विधायक के.डी. भंडारी ने कहा कि जालंधर नॉर्थ के नौजवानों का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को नई दिशा मिली है। भाजपा हमेशा नौजवानों को आगे बढ़ने के अवसर देने और उनकी ऊर्जा को समाज व राष्ट्र निर्माण में लगाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब ऐसी सरकार चाहते हैं जो जनता से किए वादों को पूरा करे और प्रदेश में अमन-शांति, सुरक्षा तथा विकास को प्राथमिकता दे। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए नौजवानों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा और संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

सुशील शर्मा का बयान: पंजाब में भाजपा बन रही जनता की मजबूत उम्मीद

पूर्व जिला प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के प्रति लोगों की निराशा और भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास प्रदेश की राजनीति में बदलाव के संकेत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते हैं और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि जालंधर नॉर्थ में नौजवानों का भाजपा से जुड़ना संगठन की मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पंजाब में विकास, सुशासन और जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी मेहनत से काम करेगा।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए सभी नौजवानों का स्वागत किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

वार्ड नंबर 24
* सतीश बहल – वरिष्ठ कांग्रेस नेता
* यादविंदर यादी
* सन्नी विज
* सहज छाबड़ा
* विनय बेदी
पृष्ठ 2
* विकास कुमार (इबू) – वरिष्ठ ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 76
* जौहनी कुमार – वरिष्ठ ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 76
* बूटा – वार्ड इंचार्ज, ‘आप’
* सोढ़ी – ‘आप’ वालंटियर
* ऋषि मैडम – ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 26
* दीपक आनंद – ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 26
* रिकी आनंद – ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 26
* वासु कुमार – ‘आप’ वालंटियर
* त्रिलोक (गोपी) – ‘आप’ वालंटियर
* वीर प्रताप – ‘आप’ वालंटियर
* विपन – ‘आप’ वालंटियर
* विनय बेदी – ‘आप’ वालंटियर
* कुणाल सहगल नानू – ‘आप’ वालंटियर
* सोनी कहनपुर – ‘आप’ वालंटियर
* गुरजीत – वरिष्ठ ‘आप’ वालंटियर (वार्ड नंबर 4), प्रधान – उधम नगर कॉलोनी
* संजीव वर्मा – प्रधान, WDC वार्ड नंबर 71
* अंकित ढींगरा – ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 26
* राघव ढींगरा – ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 26
पृष्ठ 3
* नरिंदर पाल – वार्ड नंबर 4, ‘आप’ वालंटियर
* मनीष कुमार – वार्ड नंबर 4, ‘आप’ वालंटियर
* जसविंदर – वार्ड नंबर 4, ‘आप’ वालंटियर
* लव कुश – वार्ड नंबर 4, ‘आप’ वालंटियर
* दविंदर बैंस – वार्ड इंचार्ज 69, ‘आप’
* फतेह गिल – ‘आप’ वालंटियर
* अभि गिल – ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 69
* पीयूष – ‘आप’ वालंटियर
* वासु – ‘आप’ वालंटियर
* जसपाल – वार्ड नंबर 4, ‘आप’ वालंटियर
* बलदेव – ‘आप’ वालंटियर
* अंशु कुंद्रा – ‘आप’ वालंटियर
* मनदीप – वार्ड नंबर 74, ‘आप’ वालंटियर
* शिंदर पाल – वार्ड नंबर 4, ‘आप’ वालंटियर
* अशोक कुमार – ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 85
* अजीत – ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 85
* रमेश कुमार – ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 85
* राज कुमार – ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 85
* मनु अरोड़ा – ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 72
* मनी राम – ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 02
* परमिंदर विरदी – ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 72
* अज्जू शर्मा – ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 72
* कुलविंदर कुमार – ‘आप’ वालंटियर, वार्ड नंबर 76
पृष्ठ 4
* हरविंदर – चेयरमैन कम्बोज वेलफेयर बोर्ड जालंधर नॉर्थ; हलका जालंधर नॉर्थ समन्वयक किसान विंग
* विक्रम कौशल
* राकेश कुमार – चेयरमैन प्रजापति वेलफेयर बोर्ड जालंधर नॉर्थ
* जतिंदर शर्मा अंशु – ब्लॉक समन्वयक जालंधर नॉर्थ, नशा मुक्ति मोर्चा
* बलबीर पाल – ब्लॉक समन्वयक जालंधर नॉर्थ, नशा मुक्ति मोर्चा
* कार्तिक कौशल – ब्लॉक समन्वयक जालंधर नॉर्थ, किसान विंग
* जगतार सिंह हैप्पी – वार्ड समन्वयक, यूथ विंग ‘आप’
* राजविंदर सिंह जज (बिन्नी) – ब्लॉक समन्वयक जालंधर नॉर्थ किसान विंग; वार्ड इंचार्ज 74 नंबर, ‘आप’
* सुरजीत सिंह जी – वार्ड इंचार्ज 79 नंबर, नशा मुक्ति मोर्चा (पूर्व सैनिक सेल), जालंधर नॉर्थ
* रवि लुबाणा – पूर्व हलका इंचार्ज जालंधर, यूथ विंग

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page