

जालंधर : डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज कैंट में पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह के घर पहुंचे। जहां परगट सिंह की ओर से बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान संगत की ओर से भी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के दर्शन किए गए।
हालांकि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आज जालंधर दौरा कोई राजनीतिक दौरा नहीं है इसके बाद बाबा गुरिदंर ढिल्लों डेरा सत्संग में जाएंगे। जहां पहले से ही संगत बाबा जी के दर्शन करने के लिए उत्साहित है।