

जालंधर: एडवोकेट अपूर्वा बख्शी ने बार काउंसिल की कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं कर्तव्यों की शपथ ग्रहण कर अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्हें अधिवक्ता समुदाय की ओर से शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट बृजेश बख्शी ने एडवोकेट अपूर्वा बख्शी को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई देते हुए उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा बार के हित में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगी। समारोह के दौरान उपस्थित अन्य अधिवक्ताओं ने भी एडवोकेट अपूर्वा बख्शी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इनमें एडवोकेट हितेश सूरी सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव एवं सक्रिय सहभागिता से बार काउंसिल के कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
एडवोकेट अपूर्वा बख्शी ने शपथ ग्रहण करने के बाद उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें सौंपे गए दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निभाने का विश्वास दिलाया।
…