अमित शाह की रैली को लेकर जालंधर सेंट्रल मंडल-5 में भारी उत्साह, शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक तैयार की रूपरेखा

There is a lot of enthusiasm in Jalandhar Central Division-5 regarding Amit Shah's rally, a roadmap has been prepared down to the Shakti Kendra and booth level.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की आगामी 30 सितंबर को जालंधर में होने वाली रैली तथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर जालंधर सेंट्रल विधानसभा के मंडल नंबर 5 में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

इसी संबंध में आज जालंधर सेंट्रल मंडल-5 के अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं पार्टी पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशे के खिलाफ भाजपा द्वारा निकाली जा रही यात्रा में कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा 30 सितंबर को होने वाली श्री अमित शाह जी की रैली की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया और बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

बैठक में जालंधर केंद्रीय विधानसभा के लिए नशा विरोधी अभियान के लगाए गए प्रभारी बलजीत सिंह प्रिंस जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन द्वारा निर्धारित जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का आह्वान किया।

इंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि नशे के खिलाफ भाजपा का अभियान समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि मंडल-5 के प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि नशे के खिलाफ निकाली जा रही यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि 30 सितंबर को जालंधर में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की होने वाली रैली को लेकर मंडल-5 में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। शक्ति केंद्र प्रमुखों के अंतर्गत आने वाले सभी बूथ अध्यक्षों एवं बूथ कमेटियों के साथ समन्वय स्थापित कर रैली में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है।

बैठक में प्रत्येक शक्ति केंद्र प्रमुख के साथ एक-एक सहायक कार्यकर्ता को भी जोड़ा गया, ताकि बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय और संपर्क स्थापित किया जा सके। मंडल टीम एवं अन्य कार्यकर्ताओं को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।इस अवसर पर विशेष रूप से शक्ति केंद्र प्रमुख मोहित शर्मा, सचिन शर्मा , रमेश वर्मा , मुनीश नड्डा जी, जे.पी. पांडे , गुरबिंदर प्रिंस जी, गुरबिंदर मुलतानी, राजविंदर सिंह घुम्मन ,रजनीश सेहगल,राजीव शर्मा, अमरजीत कुमार एवं भुपिंदर अन्नू उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त सहायक के रूप में मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा, इंचार्ज जर्नेल सिंह डिपला , सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला,जिला सचिव शाम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण खुराना, ललित बाबू , भुपिंदर अन्नू , हरजिंदर सिंह मिट्ठा , राकेश कॉल एवं इंदू अग्रवाल सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने तथा 30 सितंबर की रैली की तैयारियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पूरा करने का संकल्प लिया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page