

जालंधर : आगामी त्योहारों (जैसे धनतेरस, दीपावली, काली पूजा, छठ और भाईदूज) को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना तीन प्रभारी ने थाना पुलिस मुलाजिमों के साथ बैठक की गई
जानकारी देते हुए थाना तीन प्रभारी जगदीश लाल ने कहा कि मानयोग पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह एडीसीपी मुख्तयार राय के दिशा निर्देशों के अनुसार थाना प्रभारी जगदीश लाल ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पूजा/त्योहार समितियों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
आप को बता दें कि बाजारों, मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाई गई है तथा भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के कड़े इंतजाम किए गए हैं।लोगों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति न बने।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने या 112 नंबर पर कॉल करने की सलाह दी गई है।