

जालंधर : नॉर्थ हल्का युवा नेता वंश ने राहुल गांधी की संगरूर रैली को सफल बताते हुए कहा कि राहुल गांधी की रैली में लोगों की मौजूदगी इस बात को दशार्ती है कि पंजाब के लोग प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम लोगों के अधिकारों, युवाओं के भविष्य, किसानों, व्यापारियों और पंजाब के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है।
इस मोके पर वंश ने कहा की इस रैली के जरिए कांग्रेस पंजाब में कानून व्यवस्था, नशा और भ्रष्टाचार जैसे जनहित के बड़े मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को बेनकाब करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे पंजाब भर में ऐसी स्थिति बन गई है कि किसी को नहीं पता कि कब और कहां गोली चल जाए।
वंश ने आखिर में कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और आगामी विधानसभा चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। इस मौक पर उनके साथ बब्बू,सनी,काका, भीमा, लाड़ी, जतिन तलवाड़, हैप्पी सिंह व अन्य भारी संख्या में कांग्रेस युवा उपस्थित रहे