

जालंधर : जालंधर में पटाखा मार्केट के लिए जिला प्रशासन द्वारा जगह निर्धारित कर दी है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह बताया कि इस साल दीपावली के अवसर पर पटाखा मार्केट लगाने के लिए राओवाली गांव निर्धारित किए हैं।ऐसे में इस बार वहां पर दुकानदार पटाखों की बिक्री कर सकते है। उन्होंने कहा कि दुकानदार गोदाम और दुकानों पर भारी मात्रा में पटाखों को स्टोर नहीं कर सकते। इसी के साथ भीड़ भाड़ वाले बाजारों और रिहायशी इलाकों में पटाखों को स्टोक करने व बेचेन पर पूरी तरह से रोक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पटाखा दुकानदार निर्धारित किए गए स्थानों पर ही लाइसेंसधारी पटाखे ही बेचने की अनुमति होगी।
हालांकि पुलिस कमिशनर का कहना है कि निर्धारित जगह के बाद अलग जगहों पर अवैध तरीके से बड़े पटाखों को बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह का कहना है कि दिवाली पर शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोग त्योहार को खुशी और सुरक्षित तरीके से मना सकें।