नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जालंधर शहरी भाजपा ने 21 हजार आशीर्वाद के दीपक जलाए : अशोक सरीन हिक्की

Jalandhar Urban BJP lit 21 thousand lamps of blessings on Narendra Modi's birthday: Ashok Sarin Hikki

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के जनसेवा काल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा पूरे जिले में सेवा, समर्पण और जनकल्याण को समर्पित कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में तीनों विधानसभा क्षेत्रों तथा सभी 14 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 21 हजार ‘‘आशीर्वाद के दीपक’’ प्रज्ज्वलित किए।IMG 20260917 WA0628

अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केवल उत्सव के रूप में नहीं बल्कि सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कुष्ठ आश्रम, अपाहिज आश्रम, गौशालाओं, अनाथालयों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में सेवा कार्य किए गए। जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा मंदिरों में हवन-यज्ञ, गुरुद्वारों में अरदास तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के निरंतर सफल जीवन की कामना की गई।उन्होंने कहा कि ‘‘जिसने हमारा जीवन संवारा, उसके लिए आशीर्वाद हमारा’’ अभियान के तहत बूथ, मंडल और विधानसभा स्तर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में अमृत भारत योजना के अंतर्गत विकसित किए गए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद के दीप जलाए। वहीं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में बर्ल्टन पार्क स्थित स्मार्ट सिटी स्पोर्ट्स हब तथा सरफेस वाटर प्रोजेक्ट स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में बाबू जगजीवन राम चौक स्थित स्मार्ट सिटी रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट के समीप कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।IMG 20260917 WA0612

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश ढल्ल, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शीतल अंगुराल, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू तेजिंदर सिंह बिट्टू सुशील शर्मा, तीक्ष्ण सूद राजेश कपूर, सुभाष सूद रमन पब्बी,रवि मोहिंदरू,रमेश शर्मा,नवल कंबोज, जिला सचिव अमित भाटिया जिला उपाध्यक्ष मनीष विजय दविंदर भारद्वाज दर्शन भगत श्याम शर्मा बलजीत प्रिंस दविंदर कालिया, योगेश मल्होत्रा बृजेश शर्मामंडल अध्यक्ष आरके मल्होत्रा कुलवंत शर्मा गुरप्रीत विकी अनुज शारदा, चंदन रखेजा संदीप कुमार टीटू कपानिया क्षितिज ढल मनीष बोल प्रदीप खुल्लर ऋषि बहस सोनू चौहान अजय ठाकुर गोल्डी भगत मनजीत सिंह टीटू,पार्षद पति अमित सिंह संधा,तरविंदर सोई,रवि कुमार,ज्योति,शोभा मेनिया, सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। जालंधर शहरी भाजपा द्वारा आयोजित सेवा कार्यों और आशीर्वाद दीप अभियान में जनता की व्यापक भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, संगठन और राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page