

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न मामलों में जब्त किए गए 68 किलो 719 ग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई 21 अक्टूबर 2026 को ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई।
आप को बता दें कि नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में 30 किलो अफीम, 4 किलो 376 ग्राम हेरोइन, 15 ग्राम स्मैक, 31 किलो 222 ग्राम गांजा और 3 किलो 106 ग्राम चरस शामिल हैं। इस प्रकार कुल 68 किलो 719 ग्राम नशीले पदार्थों का निपटारा किया गया।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जब्त किए गए नशीले पदार्थों को दोबारा गलत तरीके से इस्तेमाल होने से रोकना है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशे के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जालंधर को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके। शहरखोजें
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 112 या एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।