दादा कॉलोनी में टूटी सड़कों से मिलेगी राहत, नई पक्की सड़क का निर्माण शुरू

Relief from broken roads in Dada Colony, construction of new paved road begins

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : वार्ड नंबर 80 के दादा कॉलोनी क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों की समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाते हुए नई पक्की सड़क के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद श्री अश्वनी अग्रवाल की निगरानी में करवाया जा रहा है।मौके पर अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि वार्डवासियों से किया गया वादा पूरा करने के लिए वार्ड में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड नंबर 80 को एक आधुनिक एवं स्मार्ट वार्ड के रूप में विकसित करना है। वार्ड में सड़क, सीवरेज, पानी, स्ट्रीट लाइट और सफाई सहित बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने सड़क निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान एवं जालंधर के मेयर श्री विनीत धीर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के सहयोग से वार्ड में विकास की गति लगातार तेज हुई है अश्वनी अग्रवाल ने मौके पर MCJ के जेई अमरजीत भुल्लर को सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार मजबूत एवं टिकाऊ तरीके से किया जाए।

दादा कॉलोनी के प्रधान अमरजीत सिंह (निट्टा) ने विकास कार्य की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अश्वनी अग्रवाल की निगरानी में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में संतोष है।इस अवसर पर दादा कॉलोनी के प्रधान अमरजीत सिंह, जेई अमरजीत भुल्लर सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं नगरवासी मौजूद रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page