

महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
जालंधर : सिटी वाल्मीकि सभा उपाध्यक्ष बोबी सोंधी ने सभी नगरवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी ने पवित्र महाकाव्य ‘रामायण’ की रचना कर मानवता को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों, सत्य, धर्म और करुणा का मार्ग दिखाया प्रभु श्रीराम के जीवन-दर्शन को ‘रामायण’ में समाहित कर उन्होंने जन-जन तक मानवता, मर्यादा और धर्म का संदेश पहुंचाया। यह पवित्र ग्रंथ मानव समाज को अनंत काल तक जीवन की हर परिस्थिति में मार्गदर्शित करता रहेगा।”