

जालंधर : जिला शहरी युवा कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी राघव जैन ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की तरफ से आम लोगों को लाखों रुपए के बिजली बिल भेजकर उन पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण पहले से महंगाई और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे पंजाबियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा आम जनता के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि जब चरणजीत सिंह चन्नी कुछ समय के लिए पंजाब का शासनकाल संभाला था तो उन्होंने हजारों परिवारों के लंबित बिजली बिलों को माफ कर लोगों को राहत प्रदान की गई थी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कई लोगों को ऐसे बिजली बिल मिल रहे हैं, जिनकी राशि उनकी क्षमता से कहीं अधिक है। सरकार को ऐसे मामलों की तुरंत जांच करवाकर लोगों को राहत देनी चाहिए। राघव जैन ने कहा कि पंजाब के लोगों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से दी गई राहत आज भी याद है। पंजाब में कांग्रेस सरकार आते ही गलत बिजली बिलों का बोझ खत्म किया जाएगा।