

जालंधर : जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया में आज आम आदमी पार्टी के जालंधर नॉर्थ से उम्मीदवार और मेयर वनीत धीर ने राम बाग इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के उद्योगपतियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उद्योगपतियों की ओर से उनका पूरे सम्मान और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। बैठक में उद्योगपतियों ने औद्योगिक क्षेत्र में पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को मेयर के समक्ष रखा, जिनमें खराब सड़कों, स्ट्रीट लाइटों की कमी और सीवरेज व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं प्रमुख थीं। मेयर ने कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान करवाया और बाकी समस्याओं को जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर हल करने का भरोसा दिया।मेयर वनीत धीर ने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया