नागरा रोड़ पर स्थित गुरु नानक नगर में फायरिंग केस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Police arrested two accused in the firing case in Guru Nanak Nagar on Nagra Road.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : नागरा रोड़ पर स्थित गुरु नानक नगर में फायरिंग केस में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले साहिल नामक व्यक्ति के घर के बाहर 5 से 6 राउंड फायरिंग हुई थी। इस केस में आज पुलिस द्वारा प्रेस वार्ता की गई। प्रैस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने कहा कि साहिल के घर फायरिंग मामले में साहिल की कहानी झूठी लग रही थी।

आप को बता दे की कुछ दिन पहले मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने 5 से 6 फायर किए थे। जांच के दौरान पता चला कि साहिल गुरु नानक नगर जालंधर का दोस्त है जिसका नाम भी साहिल है जो गढ़े का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह इस वक्त अमेरिका में हैं और उसके खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज हैं। मुदई साहिल भी हत्या के मामले में कपूरथला जेल में बंद था, जहां दोनों की दोस्ती हुई थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई। साहिल गढ़ा निवासी ने जान से मारने की नियत से साहिल निवासी गुरु नानक नगर पर हमला कर दिया।

जांच के दौरान गुरु नानक नगर निवासी को मामले में आरोपी बनाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। एनडीपीएस अधिनियम की धारा 27-ए के तहत अभियोजन में वृद्धि की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी साहिल से 50 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के 5200 रुपये बरामद किए गए। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 21 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज किया गया

वहीं इस केस में गोली मारने वाले 3 युवक जशनदीप सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव बाबा बकाला जिला अमृतसर, जगजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव छबेवाली जिला अमृतसर और अमरेंद्र सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी बाबा बकाला अमृतसर को घटना में प्रयुक्त वर्ना कार समेत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान पता चला है कि एक सरवन सिंह पुत्र राज सिंह निवासी पट्टी बाबा बकाला भी वहां मौजूद था। डीसीपी ढिल्लों ने कहाकि जल्द उसे भी मामले में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page