

जालंधर : पंजाब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर पांच साल के कार्यकाल में नाकाम रहने, बेअदबी के मामलों में इंसाफ न देने, नशे और गैंगस्टरवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने इन मुद्दों को लेकर पंजाब विधानसभा पहुंचकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया।
इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खैहरा, जुनियर अवतार हैनरी बावा,सुखविंदर सिंह कोटली और अरुणा चौधरी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हर वर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर है और सरकार जनता से किए वादे पूरे करने में विफल रही है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बेअदबी के मामलों में इंसाफ के नाम पर पंजाब के लोगों के साथ धोखा हुआ है। पार्टी ने नशे और गैंगस्टरवाद के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए जवाबदेही की मांग की।कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार की कथित नाकामियों और जनता से किए वादों को लेकर विधानसभा में विरोध जताया।