

जालंधर : जिला शहरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सतिंदर पाल सिंह लक्की बिंद्रा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब की जनता कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनादेश देकर राज्य में मजबूत सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार की कार्यप्रणाली से निराश हैं और अब बदलाव चाहत्ती है।
लक्की बिंद्रा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान एवं पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह के नेतृत्व में पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है तथा पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने की क्षमता केवल कांग्रेस पार्टी में है, क्योंकि कांग्रेस ही पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर सकती है।बिंदा ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।