हरियाणा की तर्ज पर 2027 में पंजाब भी केंद्र सरकार से टकराव खत्म कर सहयोग के रास्ते पर चलेगा और विकास की नई गति पकड़ेगा : असीम गोयल

Following Haryana's model, Punjab too will resolve its confrontation with the Central Government in 2027, adopt a path of cooperation, and achieve a new momentum in development: Aseem Goel

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  जालंधर भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में हरियाणा के अंबाला से पूर्व विधायक एवं जालंधर भाजपा चुनाव प्रभारी असीम गोयल ने जालंधर शहरी की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 17 मंडल प्रधानों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।IMG 20261122 WA0396

इस अवसर पर असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा में केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तर्ज पर 2027 में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनने पर केंद्र सरकार के साथ टकराव की राजनीति समाप्त कर सहयोग और समन्वय के रास्ते पर चलकर प्रदेश की तरक्की को नई गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास, युवाओं के भविष्य और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। वही बैठक के दौरान जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब के व्यापारी, दुकानदार, नौजवान, खिलाड़ी और कर्मचारी प्रदेश में ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी समस्याओं को समझे और विकास के अवसर उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के साथ जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी मंडल प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और आम लोगों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक में असीम गोयल ने मंडल प्रधानों से उनके क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से जुड़े स्थानीय मुद्दों की जानकारी भी ली।इस बैठक में जिला महामंत्री योगेश धीर,दविंदर भारद्वाज,मुनीश बल,ललित बब्बू गोल्डी भगत,प्रदीप खुल्लर,अजय ठाकुर,संदीप मल्लन,हेमंत खन्ना आशीष सहगल,किरणदीप सिंह रंधावा,संदीप कुमार,राम लुभाया,शिष्ट ढल,चंदन रखेजा,दिनेश महेन्द्रू,तरुण छाबड़ा,रविंद्र सिंह पप्पी,आदित्य शर्मा बावा जैरथ,गुरदीप सिंह,हैप्पी शर्मा आदि मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page