

जालंधर : युवा कांग्रेस नेता वंश ने कहा कि पंजाब में सेल हो रहे नशीले पदार्थों से आने वाले युवाओं का भविष्य दांव पर लग जाता है।आप को बता दें कि नौजवान युवा हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत होती हैं, लेकिन नशे की लत उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पारिवारिक जीवन की प्रभावित कर सकती है।
वंश ने कहा कि युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ खेलों, रोजगार और सकारात्मक गतिविधियों के अवसर बढ़ाने की जरूरत है। नशे से प्रभावित युवाओं को उचित उपचार और पुनर्वास की सुविधाएं भी मिलनी चाहिए।