

जालंधर : पुलिस कमिश्नरेट ने जमशेरपुर डेयरी कॉप्लैक्स के पास मुठभेड़ में टांग में गोली मारकर बदमाश को पकड़ा है। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी को किसी वारदात में शिनाख्त के लिए लाए थे जिस दौरान उसने भागने की कोशिश की। आरोपी गैंगस्टर डोनी बल गैंग का सदस्य है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुखजिंदर उर्फ प्रिंस निवासी तरनतारन के रूप में बताई है।
पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे कैमरों की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया था ऐसे में आरोपी से पूछताछ के बाद शनिवार सुबह 8 बजे के करीब पुलिस उसे हथियार की रिकवरी करने के लिए जमशेरपुर में डेरी कॉप्लैक्स के पास लेकर आई तो आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। आरोपी की टांग में गोली लगी, अस्पताल दाखिल करवाया इस मुठभेड़ में आरोपी की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जालंधर लेकर जाया गया। मौके से गोली का खोल भी बरामद हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी डोनी बल गैंग का सदस्य है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में 3 गोलियां चली हैं