पंजाब में अपराधियों का राज, कानून-व्यवस्था बुरी तरह फेलः रविश राज

Criminals rule Punjab, law and order has failed miserably: Ravish Raj

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : कांग्रेस नेता और पंजाब ब्राह्मण वेल्फेयर बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रविश राज शर्मा ने पंजाब में बेकाबू हो रही कानून व्यवस्था पर एक बार फिर पंजाब सरकार को घेरा। नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले, पुलिस मुलाजिम और इंफ्यूलेंसर तक को शरेआम गोलियां मार कर मौत के घाट उतारा जा रहा है। आम आदमी पार्टी के अपने नेता और वर्कर तक सुरक्षित नहीं है। ऐसे में सरकार कानून व्यवस्था को बनाए रख पाने में बुरी तरह फेल साबित हो रही है और पंजाब में अपराधियों का राज है।

सेंट्रल हलके के एक आप पार्षद के पति मिंटू पर जानलेवा हमला होता है और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं का कहना है कि ऐसी घटनाएं किसी के साथ भी हो सकती हैं। जबकि उनको यह स्वीकार करना चाहिए कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। पुलिस का अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं रहा है। मानसा में नशे के खिलाफ लड़ने वाले परमिंदर सिंह झोटा की भी सरेआम गोलियां मार कर हत्या कर दी जाती है और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। सरकार की नशे के खिलाफ जंग भी खोखली साबित हो रही है। ऐसे लगता है कि सरकार नशे के खिलाफ नहीं बल्कि नशे को रोकने वालों के खिलाफ मुहिम चला रही है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page