नए पुलिस कमिश्नर आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने संभाला पदभार

New Police Commissioner, IPS Gurpreet Singh Bhullar, has assumed chareg

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर 2004 बैच के IPS अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया। ऐसे में आज उन्होंने पुलिस कमिशनर का पद का चार्च संभाला। इस दौरान पुलिस कमिशनर दफ्तर में कर्मियों ने गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया, वहीं पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर विभिन्न थानों के एसएचओ और डीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारी भी मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने पदभार संभालने के बाद अपनी प्राथमिकताओं और कार्यशैली को लेकर महानगर के पत्रकारों से खुलकर बातचीत की। उन्होंने कारोबारियों को आ रही धमकी भरी कॉल्स, नशा तस्करी, अपराध नियंत्रण और युवाओं के भविष्य को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। कारोबारियों को मिल रही फिरौती व धमकी की कॉल्स के मुद्दे पर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि विदेशों में बैठे अपराधी वर्चुअल नंबरों और तकनीक का गलत इस्तेमाल करते हैं और उन्हें लगता है कि वे पकड़े नहीं जाएंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार और विभिन्न एजेंसियां इस समस्या पर गंभीरता से काम कर रही हैं और यह मुद्दा हर स्तर पर फ्लैग हो चुका है।

सीपी ने कहा कि पुलिस का मूल उद्देश्य अपराधों को रोकना (प्रिवेंट), मामलों का खुलासा करना (डिटेक्ट) और नागरिकों को सुरक्षित महसूस कराना है। उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए पुलिस एक हमदर्द दोस्त की तरह होगी, जबकि अपराधियों के मन में कानून का पूरा खौफ होना चाहिए। अमृतसर में पुलिस कमिश्नर के रूप में अपने अनुभव और अवैध हथियारों व तस्करी के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई का जिक्र करते हुए गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि सीमा पार (क्रॉस-बॉर्डर) से होने वाली तस्करी, चाहे वह ड्रोन के जरिए हो या किसी अन्य माध्यम से, उस पर काफी हद तक नकेल कसी गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस और केंद्रीय बलों के एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय हैं। जालंधर व आसपास के क्षेत्रों में भी पूरी टीम के साथ मिलकर अपराध और तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसका असर जल्द ही जमीन पर दिखाई देगा।

कम लालच या रातोंरात अमीर होने की चाहत में युवाओं के गलत रास्तों व नशे की तस्करी में फंसने को लेकर सीपी भुल्लर ने भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों और योद्धाओं की धरती है और हमारी युवा पीढ़ी इस विरासत की वाहक है। बाहर बैठे लोग युवाओं का इस्तेमाल करते हैं और फिर उन्हें छोड़ देते हैं, जिससे युवा, उनके माता-पिता और परिवार की पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाती है। युवाओं को मेहनत की कमाई और सही रास्ता चुनना चाहिए, जिसमें बरकत है। समाज और पुलिस हर कदम पर युवाओं के साथ हैं।

युवाओं के लिए सेमिनार व जागरूकता अभियानों के सवाल पर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि राज्य में पब्लिक आउटरीच और ‘संपर्क’ जैसे कार्यक्रम पहले से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित इलाकों और क्राइम हॉटस्पॉट्स का दौरा करेंगे। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर प्राथमिकताएं तय की जाएंगी और मीडिया व नागरिकों के सुझावों का स्वागत करते हुए शहर को और अधिक सुरक्षित बनाया जाएगा।

 

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page