78वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तरी हल्के के विधायक जूनियर हैनरी ने अपने दफ्तर में सैंकड़ो समर्थको सहित लहराया तिरंगा

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : 78वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तरी हल्के के युवा विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने अपने कार्यलय में सैंकड़ो समर्थको सहित तिरंगा लहराया ।इस दौरान हैनरी ने दफ्तर के सभी कर्मचारियों और उत्तरी हलके के सभी नागरिको को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और अपने भाषण में कहा की हमे सदा उन महान शहीदो के बलिदानों को याद करना चाहिए है

IMG 20240815 135401

Oplus_131072

जिन्होंने भारत की आजादी के लिये अपनी आहुति दी और कहा हमे अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिये और अपने सौभाग्य की प्रशंसा करनी चाहिये कि हम आजाद भारत की भूमि में पैदा हुए है. उन्होंने कहा की हमारे महान स्वतंत्रता सेनानीयों ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के पश्चात ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया।

IMG 20240815 135345

Oplus_131072

उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया ताकि हमें वो जुल्म सहना ना पड़े और हमारा देश भारत आगे बढ़ सके। आज भारत जितना भी उन्नत हुआ है हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही हुआ है क्योंकि वो ना होते तो भारत आज भी ब्रिटिश राज का गुलाम होता।हैनरी ने कहा हमारे कुछ महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और नेताओं ने लगातार कई वर्षों तक ब्रिटिश सरकार का सामना किया और हमारे वतन को आज़ाद कराया। उनके इस बलिदान को हम कभी भी भुला नहीं सकते हैं

IMG20240815113613

oplus_0

और हमे उन्हें हमेशा एक महान उत्सव और समारोह के जैसे ही दिल से याद करना चाहिए क्योंकि उन्ही की वजह से आज हम अपने देश में आज़ादी से सांस ले पा रहे हैं। हैनरी ने कहा आज के युग में हमे फेसबुक और व्हाट्सप्प के माध्यम से अपने शहीदों के बारे में जानकारी होना अवश्य है तांकि देश के नोजवानो को भी पता होना चाहिए की हमारे पूर्वजो ने किन किन कठिनाईयों का सामना कर हमे आजादी दिलाई। इस मौके पर ब्लाक प्रधान समेत,पार्षद पूर्व पार्षद और कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

 

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page