

जालंधर : केंद्रीय कारागार, जोधपुर में निरुद्ध संत श्री आशारामजी बापू की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को लेकर साधक परिवार एवं श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल तथा बाल संस्कार विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू के सभी शिष्यों ने बताया कि संत श्री आशारामजी बापू की 87 वर्ष की आयु तथा हाल ही में हुए गंभीर हृदयाघात एवं अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं को देखते हुए उन्हें तत्काल समुचित चिकित्सकीय सहायता और निरंतर चिकित्सा निगरानी की आवश्यकता है।
ज्ञापन में न्यायालयों के आदेशों के अनुरूप उन्हें जोधपुर स्थित आरोग्यम् हॉस्पिटल में भर्ती कराकर उपचार उपलब्ध कराने की माँग की गई। साथ ही आरोग्यम् हॉस्पिटल में उपलब्ध आयुर्वेदिक उपचार को उनकी प्रस्तावित उपचार योजना के अनुसार जारी रखने पर विशेष जोर दिया गया।