

जालंधर : नॉर्थ हल्का युवा नेता वंश ने जानकारी देते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 4 नवंबर को संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की रैली को लेकर पूरे पंजाब भर के युवा व कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में पूरा जोश भरा हुआ दिखाई दे रहा है और यह रैली पंजाब की भगवंत मान सरकार की नींव हिला देगी
वंश ने बताया कि रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों और खासकर कारोबारी वर्ग में भी काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मौजूदा हालात को लेकर जनता में नाराजगी है और रैली में लोग अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
वंश ने केंद्र सरकार पर संविधान का मजाक उड़ाने और वोटों की चोरी के जरिए देश के नागरिकों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। युवा नशे के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी।