युद्ध, नशे के विरुद्ध! नशे से दूरी बनाने की पहल, स्कूली बच्चों में जागरुकता के लिए अभियान

The War on Drugs! A Drug Abstinence Initiative, A Campaign to Raise Awareness among School Children

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से जालंधर में बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया इस मौक पर जानकारी देते हुए थाना तीन प्रभारी जगदीश लाल ने कहा कि पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह एडीसीपी मुख्तयार राय के दिशा निर्देशों के अनुसार थाना तीन के अधीन पड़ते दमोरिया पुल के पास एक विशेष अभियान के तहत जागरूकता सेमिनार और संपर्क बैठकें की गई इसके माध्यम से युवाओं और बच्चों को नशे के बुरे प्रभावों के प्रति सचेत किया जा रहा है। जिसमें थाना तीन के अधीन पड़ते विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और जागरूकता कार्यक्रम किया गया

जागरुकता अभियान के तहत थाना प्रभारी जगदीश लाल ने बच्चों को सबसे पहले यह समझाया कि आखिर ड्रग्स क्या है और यह किस तरह युवाओं के जीवन को बर्बाद कर सकता है.बेहद सरल भाषा में छात्रों को बताया जाता है ड्रग्स ऐसे मादक पदार्थ होते हैं, जो व्यक्ति के दिमाग और शरीर पर बुरा प्रभाव डालते हैं. शुरुआत में यह आकर्षक या तनाव दूर करने वाला साधन लग सकता है पर धीरे-धीरे इसकी लत व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर बना देती है IMG 20261102 214221

आप को बात दे कि बच्चों को यह भी बताया गया कि कई मामलों में तस्कर सोशल मीडिया, ऑनलाइन चैट, स्थानीय संपर्कों या मित्रों के माध्यम से युवाओं तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. शुरुआत में वे मुफ्त में या कम कीमत पर नशीले पदार्थ उपलब्ध कराकर लत लगाने का प्रयास करते हैं, बाद में यही लत बच्चों को उनके जाल में फंसा देती है. इसलिए यह भी जरूरी है की किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करते समय सावधानी बरती जाए. सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने अभिभावक को जरूर दें.

यदि आपको कहीं भी नशा तस्करी या किसी बच्चे/व्यक्ति को मदद की आवश्यकता दिखे, तो आप तुरंत 112 (हेल्पलाइन नंबर) पर संपर्क कर सकते हैं

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page