दिनेश ढल के भाजपा में शामिल होने से घबराई आप, झूठे प्रचार के सहारे भ्रम फैलाने की कोशिश : सनी शर्मा

AAP is scared of Dinesh Dhal joining BJP, trying to spread confusion with the help of false propaganda: Sunny Sharma

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के प्रवक्ता सनी शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेता दिनेश ढल के भाजपा में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी पूरी तरह बौखला गई है और अपनी राजनीतिक निराशा छिपाने के लिए झूठे प्रचार का सहारा ले रही है।

सनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा हाल ही में कुछ लोगों को पार्टी में शामिल करवाकर उन्हें भाजपा से जुड़ा हुआ बताने का प्रयास किया गया, जबकि वास्तविकता यह है कि उन लोगों का भाजपा से कोई संगठनात्मक संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कथित तौर पर शामिल करवाए गए व्यक्तियों में से कोई भी भाजपा का पदाधिकारी तो दूर,पार्टी का प्राथमिक सदस्य तक नहीं है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को जनता को गुमराह करने की बजाय पंजाब सरकार की विफलताओं का जवाब देना चाहिए। प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ता नशा, बेरोजगारी, उद्योगों का पलायन और बिजली संकट जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इन असफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए आप नेता रोज नए राजनीतिक ड्रामे रच रहे हैं।

सनी शर्मा ने कहा कि भाजपा आज पंजाब में तेजी से मजबूत हो रही है और विभिन्न वर्गों के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों तथा भाजपा की राष्ट्रवादी सोच से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। भाजपा के बढ़ते जनाधार और संगठन की मजबूती से आम आदमी पार्टी के नेताओं में घबराहट साफ दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी के पास वास्तव में कोई भाजपा नेता या पदाधिकारी शामिल हुआ है तो वह उसका नाम, पद और सदस्यता का प्रमाण सार्वजनिक करे। केवल फोटो खिंचवाकर और झूठे दावे करके राजनीतिक साख नहीं बचाई जा सकती।

सनी शर्मा ने कहा कि जनता अब आम आदमी पार्टी की हकीकत को अच्छी तरह समझ चुकी है। झूठे प्रचार और मनगढ़ंत दावों से भाजपा की बढ़ती ताकत को रोका नहीं जा सकता। भाजपा कार्यकर्ता पहले से अधिक मजबूती और उत्साह के साथ संगठन विस्तार में जुटे हैं तथा आने वाले समय में पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को उसकी जनविरोधी नीतियों का जवाब देगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page