

जालंधर : भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने वार्ड नंबर 23 की आम आदमी पार्टी की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल मिंटू पर काजी मंडी में हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस सरकार में पुलिस और सत्ताधारी पार्टी के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, उस सरकार में आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?
अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और प्रदेश में आम जनता की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को सुरक्षित माहौल देना सरकार की जिम्मेदारी है और इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।