

जालंधर : आम आदमी पार्टी के पार्षद हरपाल मंटू पर चाक़ुओं से हमला कर दिया गया है, बताया जा रहा है कि पार्षद को कई चाकू मारे गए जिससे वो खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गए, जिन्हें निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
पार्षद हरपाल मिंटू जो कि क़ाज़ी मंडी इलाके के है बताया जा रहा है कि समझौता करवाने के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने पार्षद मिंटू पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले संबंधी जांच में जुट गई। बतादें कि पार्षद को नितिन कोहली ने हाल ही में आप पार्टी में शामिल करवाया था।