डीजीपी एमएफ फारूकी भारतीय चुकबॉल एसोसिएशन के निर्विरोध प्रधान नियुक्त

DGP M.F. Farooqui appointed unopposed as President of the Indian Tchoukball Association.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  शनिवार को इंडियन चुकबॉल फेडरेशन की मीटिंग पीएपी में हुई, जिसमें भारतीय चुकबॉल फेडरेशन की नई कार्यकारणी कमेटी का चुनाव किया गया। इस दौरान डीजीपी स्टेट आर्म्ड पुलिस श्री एमएफ फारूकी आईपीएस को भारत का निर्विरोध प्रधान चुना गया, जबकि डॉ. रश्मि विज को 18 वोट से भारतीय फेडरेशन का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। उनके सामने असम के अशोक गवैरी थे जिन्हें 10 वोट मिले। इस चुनाव के दौरान रिटायर्ड आईजी राजपाल सिंह संधू आईपीएस को इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त किया था, उनके साथ एडवोकेट आयुष यादव, रंजीत पवार, निहारिका तिवारी भी मौजूद रहे जिन्होंने चुनाव करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

इस मीटिंग के इंडियन चुकबॉल फेडरेशन में वाइस प्रधान किशोर पटेल गुजरात, दिवाकर राय वेस्ट बेंगल, सुरेश गांधी महाराष्ट्र, सहरी फारूक जम्मू कश्मीर, जॉइंट सेक्रेटरी राकेश कुमार को नियुक्त किया गया। वही नॉर्थ जोन के प्रधान सुरेंद्र कुमार रिटायर्ड एआईजी, वेस्ट जोन सुरेश गांधी महाराष्ट्र, साउथ जोन जे वसंता तेलंगाना, ईस्ट जोन किरोद कुमार उड़ीसा को नियुक्त किया गया।

प्रधान डीजीपी एमएफ फारूकी ने बताया कि अगले साल 26, 27, 28 फरवरी को जालंधर में पहली बार साउथ एशियन चैंपियनशिप करवाई जा रही है, जिसे लेकर तैयारियां चल रही है। उन्होंने बताया कि संगठन को सीएसआर सहित 80जी और 12 ए के अंडर भी रजिस्टर्ड किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले सब जूनियर, जूनियर और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप को लेकर भी कैलेंडर जारी किया जाएगा। डीजीपी फारूकी ने बताया कि उनकी कोशिश है कि अगले 4 साल में इंडियन चुकबॉल फेडरेशन को भारतीय खेल मंत्रालय के अंडर रजिस्टर्ड करवाएंगे। इसके अलावा सभी स्टेट संगठन की कार्य प्रणाली को दुरुस्त करने के साथ लिए भी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page